जिला ब्यूरो चीफ संदीप दीक्षित
बाँदा- जिलाधिकारी बांदा, श्रीमती जे०रीभा की अध्यक्षता में तहसील नरैनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनशिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील में कुल 25 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से राजस्व विभाग, पुलिस, विकास, विद्युत व अन्य विभागों से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए l सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील नरैनी में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, उप जिलाधिकारी बबेरू श्री अमित शुक्ला, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment