बांदा पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ - 24CrimeNews

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Friday, August 22, 2025

बांदा पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़


 रिपोर्ट सदीप दीक्षित बांदा


बांदा जनपद के थाना बबेरु पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का किया गया भंडाफोड़ । भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण किए गए बरामद । अभियुक्त पूर्व में भी अवैध शस्त्र निर्माण में जा चुका है जेल ।


अवैध तमंचों का निर्माण व बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अवैध शस्त्रों का निर्माण कर बांदा और आसपास के जनपदों में 05 से 06 हजार रुपये में उनकी की जाती थी बिक्री ।


आपको बता दे कि पूरा मामला बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निभौर से सामने आया हुआ है जहां पर पुलिस अधीक्षक बांदा  पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों का निर्माण, संग्रहण व बिक्री करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही क्रम में दिनांक 21.08.2025 की शाम को थाना बबेरु पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भांड़ाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं गिरफ्तार अभियुक्त

रामभजन निषाद पुत्र देवलाल निषाद निवासी तरसियन डेरा मजरा निभौर थाना बबेरु जनपद बांदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

 गौरतलब हो कि कल दिनांक 21.08.2025 को थाना बबेरु पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम निभौर के गड़रा नाला पार शहीदन डेरा के पास जंगल में एक व्यक्ति अवैध तंमचा व कारतूस के बना रहा है । सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घेराबन्दी करते हुए एक अभियुक्त को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया । मौके से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित अवैध तमंचें, देशी कारतूस व शस्त्र  बनाने के उपकरण बरामद हुए, तथा अभियुक्त की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भी एक अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अवैध तमंचों का निर्माण कर आस-पास के क्षेत्रों सहित बांदा और आस-पास के जनपदों में भी 05 से 06 हजार रुपये में बिक्री करता है । पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में गहनता से जांच की जा रही है कि अभियुक्त द्वारा कहाँ-कहाँ और किन-किन लोगों को तमंचों की सप्लाई/बिक्री की गई है, तदानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी । अभियुक्त पूर्व में भी अवैध शस्त्रों के निर्माण में जेल जा चुका है

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here