जिला ब्यूरो चीफ संदीप दीक्षित
बांदा - आपको बता दे कि पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ब्लाक बड़ोखर खुर्द क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर सीसी रोड बनवाने व नाले की सफाई आदि करायें जाने की मांग की है, बता दें कि ब्लाक बड़ोखर खुर्द अंतर्गत के ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग नई दुनिया बासठ पुरवा अनुसूचित जाति बस्ती के पास का है जहां पर कीचड़ भरें रास्तो से स्थानीय लोग निकलने को मजबूर हैं ।
जहां पर दलित बस्ती के पास खराब कीचड़ भरा( 1)पहला रास्ता बीरेंद्र वर्मा के दरवाजे से लगभग 50 मीटर तक लेकर राममिलन वर्मा के पास तक, और(2) दूसरा रास्ता मुन्नी देवी के दरवाजे से लेकर 100 मीटर लगभग से लेकर मैकूलाल वर्मा के दरवाजे तक लगभग 100 मीटर( 3)तीसरा चिल्ला रोड से जगदीश वर्मा के मकान के पास से बब्बू नटराज उर्फ रामनरेश वर्मा के पास तक लगभग 150- मीटर सीसी रोड नहीं पड़ी है।
पूरे रास्ते में कीचड़ हो गया है, जिसके कारण आए दिन रास्ते से निकलने वाले स्थानीय लोग ,व स्कूली बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं इस लिए शीघ्र से शीघ्र सीसी रोड डलवाई जाए जिससे आने-जाने के लिए सुगम रास्ता बन सके, वही अपर जिलाधिकारी ने इस मामले को संज्ञान में लेकर सीडीओ बांदा को जांच कर समस्या को खत्म करायें जाने का आदेश दिया है।
इस मौके पर रामदीन , सुदामा वर्मा,गीता , जयराम , राकेश ,राजकुमारी,मोहन, सुशीला ,नीता, कुलदीप, सिंह मुन्नी देवी,माया , मैकूलाल वर्मा,अजय वर्मा उर्फ चौधरी, गुड़िया, राजाराम,रेखा देवी,छोटेलाल, राजाराम वर्मा,भूरा ,बीरेंद्र, बब्बू नटराज उर्फ रामनरेश वर्मा शियापति, शान्ति , शिरोमण वर्मा, फूलकुमारी,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment