जिला ब्यूरो चीफ संदीप दीक्षित
दिनांक 18 अगस्त 2025 जिलाधिकारी श्रीमती जेo रीभा ने आज संपूर्ण समाधान दिवस के पश्चात नहरी क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड नरही बांदा का तथा निर्माणअधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण कियाl
उन्होंने नहरी क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड का खाद वितरण में किसानों से शिकायत प्राप्त होने पर आज मौके पर जाकर खाद समिति का निरीक्षण किया l उन्होंने खाद समिति में उपस्थित कृषकों से वार्ता करते हुए खाद्य की समस्या का निस्तारण करने हेतु जिला कृषि अधिकारी को मौके पर उपस्थित रहकर टोकन के माध्यम से खाद का वितरण कराए जाने के निर्देश दिएl उन्होंने सहायक निबंधक सहकारिता एवं जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि कृषकों को आवश्यकता के अनुसार समय से खाद की उपलब्धता करना सुनिश्चित करेंl
इसके उपरांत उन्होंने निर्माण अधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ,ग्राम रगौली , विकासखंड नरैनी का निरीक्षण किया lउन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था सीएनडीएस यूनिट 48 के मौके पर उपस्थित अवर अभियंता को निर्देशित किया कि अपने पर्यवेक्षण में गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को तेज गति से पूर्ण करना सुनिश्चित करें l उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि इसकी तकनीकी जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें l उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए की साप्ताहिक इस विद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करके रिपोर्ट दें तथा गुणवत्तापरक कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिएl निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीएनडीएस के अभियंता एवं खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहेl
.jpeg)
.jpeg)

No comments:
Post a Comment