बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम के द्वारा लगभग एक सैकड़ा मरीजों को फल,बिस्किट आदि का वितरण जिला महिला अस्पताल बाँदा में किया गया। - 24CrimeNews

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Sunday, August 31, 2025

बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम के द्वारा लगभग एक सैकड़ा मरीजों को फल,बिस्किट आदि का वितरण जिला महिला अस्पताल बाँदा में किया गया।

जिला ब्यूरो चीफ संदीप दीक्षित 



बाँदा दिनाँक 31/08/2025 को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब, सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज और मनु बंसल जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम की उपाध्यक्ष श्रीमती तरन्नुम फ़ात्मा की अध्यक्षता में महिला टीम की सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार के नेतृत्व में  महिला टीम के सहयोग से महिला जिला चिकित्सालय की  मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0श्रीमती सुनीता सिंह जी के निर्देशन में,डॉ0 अनन्या सिंह और डॉ0 नमरा शीराज़ जी की उपस्थिति में,जिला महिला अस्पताल स्टाफ़ के विशेष सहयोग से, महिला टीम के द्वारा हर माह की तरह इस बार भी महिला जिला चिकित्सालय बाँदा के मरीजों और तीमारदारों को  फल,बिस्किट आदि का वितरण किया गया।


इसके साथ ही महिला टीम की महामंत्री रिया खान और सदस्य फरज़ाना बेगम के द्वारा मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।उक्त फल,बिस्किट आदि पाकर मरीज़ों और उनके तीमारदारों ने बाँदा रोटी बैंक टीम को आशीर्वाद और दुआओं से नवाज़ा।उक्त फल वितरण कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों,सदस्यों,समाजसेवी ने मरीज़ों और उनके तीमारदारों को सेवा प्रदान की।रिज़वान अली संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष,मोहम्मद सलीम उपाध्यक्ष,मोइनुद्दीन फ़ारूक़ी उपाध्यक्ष,सुनील सक्सेना संगठन मंत्री,मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी,अख़्तर किरमानी सोशल मीडिया प्रभारी,रेणुका गुप्ता, मुस्कान ख़ातून सदस्य,अखण्ड सिंह समाजसेवी आदि।


 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here