जिला ब्यूरो चीफ संदीप दीक्षित
बांदा 24 घण्टों के भीतर थाना जसपुरा पुलिस द्वारा अपह्रत युवक को किया गया सकुशल बरामद । घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजवीर सिंह गौर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 03.09.2025 को थाना जरपुरा पुलिस द्वारा युवक का अपहरण करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया । गौरतलब हो कि थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम गौरीकला के रहने वाले शिवशंकर पाल ने दिनांक 03.09.2025 को अपने 20 वर्षीय पुत्र के दिनांक 02.09.2025 की शाम ग्राम में आयोजित मेले में आपसी विवाद के दौरान भानू यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुत्र का अपहरण करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था । जिस पर थाना जसपुरा पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए युवक की सकुशल बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे । जिसके क्रम में आज दिनांक 03.09.2025 को थाना जसपुरा पुलिस द्वारा अपह्रत युवक को 24 घण्टों के भीतर सकुशल बरामद करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि घटना में शामिल 01 अभियुक्त अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है ।

No comments:
Post a Comment