जिला ब्यूरो चीफ संदीप दीक्षित
बांदा थाना बिसण्डा पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना बिसण्डा पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गौरतलब हो कि दिनांक 03.09.2025 को थाना बिसण्डा पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मिलाथू शिव मार्ग के पास एक व्यक्ति अवैध तमंचा के साथ भ्रमण कर रहा है । सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को हिरासत में लिया गया तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ ।

No comments:
Post a Comment