बांदा- रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल वैगन में लगी आग से भगदड़: विस्फोट के डर से हड़कंप - 24CrimeNews

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Friday, September 19, 2025

बांदा- रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल वैगन में लगी आग से भगदड़: विस्फोट के डर से हड़कंप

 

जिला ब्यूरो चीफ संदीप दीक्षित 



बांदा। जिले के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने यात्रियों और अधिकारियों के होश उड़ा दिए। प्लेटफार्म नंबर एक के बगल वाले ट्रैक पर खड़ी पेट्रोल से भरी मालगाड़ी के एक वैगन में अचानक आग लग गई। धुएं और आग की लपटें देखते ही यात्रियों में विस्फोट का भय समा गया और भगदड़ मच गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग पेट्रोल भरे वैगन के ढक्कन तक पहुंच गई थी, जिससे हालात बेहद खतरनाक हो गए। चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच कई यात्री इधर-उधर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक, सहायक स्टेशन प्रबंधक, टीआई समेत रेलवे के मैकेनिकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

आनन-फानन में कर्मचारियों ने छोटे फायर सिलेंडर और पाउडर डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, शुरुआती लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं कि रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में पेट्रोल वैगन खड़ा कैसे था और आग लगी कैसे ?


घटना से पूरे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। रेलवे झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहा कि “मामले की जांच कराई जा रही है, इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।” वहीं, रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने घटना पर कुछ भी बताने से साफ इन्कार कर दिया। रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से आग पर काबू पाकर एक भीषण विस्फोट की आशंका टल गई। लेकिन इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here