बांदा - भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत की अगुवाई में सेवा पखवाड़ा: स्वास्थ्य शिविर से दिल जीता - 24CrimeNews

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Friday, September 19, 2025

बांदा - भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत की अगुवाई में सेवा पखवाड़ा: स्वास्थ्य शिविर से दिल जीता

जिला ब्यूरो चीफ संदीप दीक्षित 



बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का “सेवा पखवाड़ा अभियान” इस बार यहां खास रंग में दिख रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अगुवाई में गुरुवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी चौक (कालू कुआं) पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर ने न केवल जनमानस को राहत दी, बल्कि भाजपा के सेवा ही संगठन के संकल्प को भी मजबूती से जनता के बीच रखा।


सुबह से ही स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सैकड़ों लोग पहुंचे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और नेत्र जांच की। मरीजों को निःशुल्क दवा और चश्मे प्रदान किए गए। साथ ही फल वितरण कर उन्हें सेवा का सीधा अहसास कराया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब और वंचित तबके के लिए जो योजनाएं शुरू कीं, उनमें आयुष्मान भारत योजना गरीब परिवारों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। आज सेवा पखवाड़ा इसी सोच को आगे बढ़ाने का अभियान है। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह ने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र “सेवा ही संगठन” है। सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, वृक्षारोपण और स्वच्छता जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने अपील की कि हर कार्यकर्ता इस अभियान को जनआंदोलन बनाए।


शिविर में भाजपा पदाधिकारियों की भारी मौजूदगी रही। ममता मिश्रा, पंकज रैकवार, राजेश सेन, पुष्कर द्विवेदी, देशराज सिंह, अमित सेठ भोलू, राजेश गुप्ता, धनंजय करवरिया, धीरेंद्र सिंह गौतम धीरू, आलोक मिश्रा, सुनील सक्सेना, राम गोपाल साहू, नीलू राजपूत, दीपक राजपूत, प्रभात सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे रहे। सभी ने मिलकर मरीजों की सेवा की और यह संदेश दिया कि भाजपा केवल राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि समाज सेवा को भी अपना कर्तव्य मानती है।



 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here