महाराजपुर में मुनिश्री 108 प्रबोधसागर, शैल सागर व अचल सागर महाराज संसघ की भव्य मंगल आगवानी हुई - 24CrimeNew

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Sunday, May 26, 2024

महाराजपुर में मुनिश्री 108 प्रबोधसागर, शैल सागर व अचल सागर महाराज संसघ की भव्य मंगल आगवानी हुई

 

जिला क्राइम रिपोर्टर नीरज जैन 24 क्राइम न्यूज़ 

देवरी के ग्राम महाराजपुर में हमारे आराध्य भगवान संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावी शिष्य नवाचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से ग्राम महाराजपुर नगर में मुनि श्री 108 प्रबोध सागर जी,मुनि श्री 108 शैल सागर जी,मुनि श्री 108 अचल सागर जी महाराज का कुण्डलपुर से आचार्यपद पदारोहण कार्यक्रम के उपरांत महाराजपुर में ग्रीष्मकालीन वाचाना हेतु ग्राम महाराजपुर में प्रथम आगमन होने पर भव्य रूप से मुनि श्री की आगवानी कर प्रवेश हुआ। जिसमें में सभी धर्म प्रेमी बंधु ठीक 6:00 मंदिर जी के पास एकत्रित हुए।  जिसमें समस्त जैन समाज द्वारा जुलूस के माध्यम से बैंड बाजे, डीजे बालिका मंडल ,महिला मंडल,नवयुवक मंडल एवं समस्त सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा चरण वंदना की एवं रंगोली सजाई गई, घर के बाहर सभी ने मुनिश्री का पात्र प्रक्षालन किया , मुनि संसघ की धूमधाम से भव्य मंगल अगवानी की।उसके बाद मुनि श्री की धर्मशाला में  दिव्य देशना प्रवचन के माध्यम से समस्त सकल दिगम्बर जैन समाज ने सुनी। उसके उपरांत महाराज श्री को आहार दान देने का सौभाग्य मुनि श्री 108 प्रबोध सागर  महाराज आहारचर्या का सौभाग्य  करोड़ीलाल  निखिल सिंघई  समस्त परिवार को प्राप्त हुआ , मुनि श्री 108 शैल सागर  महाराज की आहारचर्या का सौभाग्य महेंद्र कुमार सोधिया, मयूर सोधिया समस्त परिवार को प्राप्त हुआ,मुनि श्री 108 अचल सागर महाराज की आहारचर्या का सौभाग्य  राजेश कुमार सिंघाई मेडिकल वालो को प्राप्त हुआ। समस्त सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा पूण्य लाभ प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here