ललितपुर पाली में शुक्रवार को हजारियां विश्वनाथ महादेव मंदिर पर परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। - 24CrimeNew

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 10, 2024

ललितपुर पाली में शुक्रवार को हजारियां विश्वनाथ महादेव मंदिर पर परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई।

राजू कुशवाहा 24 क्राइम न्यूज़ ललितपुर मडावरा

पाली में शुक्रवार को हजारियां विश्वनाथ महादेव मंदिर पर परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भगवान परशुराम का गुणगान किया गया,ब्राह्माणों ने भगवान परशुराम का विधिवत पूजा अर्चन कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की। भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास की शुक्ल तृतीया को हुआ था। इस दिन अक्षय तृतीया भी मनाई जाती है। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण भगवान परशुराम की शक्ति की क्षति नहीं होती थी। जयंती अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

 

जन्मोत्सव कार्यक्रम में  विद्धान पंडितों द्वारा विधिवत पूजन हवन कार्यक्रम किया गया। जिसमें ओम महराज ने मंत्रोच्चारण किया। पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पाली मनीष कुमार तिवारी ने कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। महर्षि वेदव्यास, राजा बलि, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य, ऋषि मार्कडेय सहित उन आठ अमर किरदारों में उनकी गिनती होती है, जिन्हें कलियुग तक अमर माना जाता है। भगवान परशुराम के बचपन का नाम राम भी माना जाता है। इनके बचपन में उन्हें राम कहकर बुलाते थे। इनके चार भाई थे। उन्होने कहा कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में टॉपर छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।



 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here