मडावरा : धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव - 24CrimeNew

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 10, 2024

मडावरा : धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

 

मडावरा :  धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव  विधिवत मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन ओर प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन अक्षय तृतीया के पावन पर्व एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव कस्बे के श्री शालाजी मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया | पुजारी द्वारा भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत मंत्रोच्चार व हवन पूजन के साथ मनाया जन्मोत्सव एवं  प्रसाद वितरण भी किया गया है | पं रामबाबू तिवारी ने बताया कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में पूजे जाते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान परशुराम का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था.

इसलिए इनकी शक्ति कभी क्षय नहीं हो सकती. बल्कि भगवान परशुराम की शक्ति अक्षय थी. शास्त्रों में भगवान परशुराम को अमर कहा गया है. इन्हें भगवान शिव और विष्णु दोनों के संयुक्त अवतार के रूप में जाना जाता है. यह रेणुका और सप्तर्षि जमदग्नि के पुत्र थे. हिंदू धर्म में भगवान परशुराम को सात अमर लोगों में से एक माना जाता है. इन्होंने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए घोर तपस्या की थी, जिसके बाद वरदान में इन्हें फरसा मिला था. इसके जरिए भगवान परशुराम ने कई युद्ध कला में महारत हासिल की. यह शस्त्र इन्हें बेहद प्रिय, था जिसे वे हमेशा साथ रखते थे | इस मौके पर पं रामबाबू तिवारी गुड्डू महाराज, पं अरविंद रावत, पं गिरिजाशंकर मिश्रा, पं उमानंद पाठक, पं गौरीशंकर तिवारी, पुजारी दुबे बहादुरपुर, पं प्रदीप पटैरिया, पं दीपक रावत, पं रामजी तिवारी, पं शैलेंद्र शर्मा, पं  संजय अवस्थी, पं लखन तिवारी, पं दीपक तिवारी, पं मोनू पाठक, पं कृष्णकांत तिवारी, पं आशीष अवस्थी, पं महेंद्र शर्मा, पं रविन्द्र शर्मा, पं मयंक बैध, आदि मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here