बांदा : घरेलु विवाद के चलते युवक ने चूमा मौत का फंदा - 24CrimeNews

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Sunday, August 17, 2025

बांदा : घरेलु विवाद के चलते युवक ने चूमा मौत का फंदा


जिला ब्यूरो चीफ संदीप दीक्षित 



बांदा।शराब के नशे में पत्नी से हुए विवाद से नाराज युवक ने कमरे के अंदर पंखा की हुक पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कालिंजर थाना क्षेत्र के बरूआ गांव निवासी 27वर्षीय रामबाबू पुत्र कमतू ने शनिवार की दोपहर कमरे के अंदर पंखे के हुक पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौके पर बच्चे छोटे बच्चे ने शव लटकता देखा तो खेत में काम कर रही पत्नी केता को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पत्नी और अन्य परिजनो ने फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के छोटे भाई कैलाश ने बताया कि रामबाबू बटाई की खेती लेकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह नशे का आदी थी। पत्नी उसकी मना करती थी। इसी बात को लेकर अक्सर दोनो में विवाद होता था। शनिवार की दोपहर भी वह नशे में घर आया अैर उत्पात मचाने लगा। पत्नी ने मना किया। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। पत्नी खेत चली गई। इसी बीच सूचना मौका देख उसने फांसी लगा लिया। मृतक दो भाईयो में बड़ा था। वह अपने पीछे पत्नी केता के अलावा एक पुत्री एक पुत्र छोड़ गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here