शाहपुर
शाहपुर। खण्ड विकास क्षेत्र के ग्राम पुरबलियान में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान के पिता सूरज पहलवान तथा दादा जी राजबीर पहलवान के सान्निध्य में आयोजित वार्षिक यज्ञ भव्य सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में परिवारजनों, ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने आहुति दी। इस अवसर पर सूरज पहलवान के पुत्र देव शुभम काकरान धर्मपत्नी नेहा काकरान यजमान रहे। भजन उपदेशक संजीव सुमन ने संगीतमय भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, देशभक्ति व सामाजिक परिवेश पर जागरूक किया। उनके भजनों से पूरे पंडाल में आध्यात्मिक माहौल गूंज उठा।कार्यक्रम में आर्य समाज के गणमान्य महानुभावों सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभी ने एकजुट होकर सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वार्षिक यज्ञ के दौरान धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम बना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश व संचालन मास्टर सोकेन्द्र ने किया। यज्ञ ब्राह्म धर्मसिंह आर्य व श्यामवीर आर्य ने मंत्रोचारण किया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि विनेश ठाकुर (संपादक समाचार पत्र) , चौ.योगराज सिंह लोकदल नेता (पूर्व राज्यमंत्री) , ब्रह्मपाल कौशिक, रघबर मुखिया भोकरा, दयाराम सेन (पूर्व विधायक व राज्यमंत्री) व हरिओम पुंडीर शाहपुर वाले उपस्थित रहे। तथा कार्यक्रम में राजबीर सिंह, डॉ ऋषि ,सोमदेव ठेकेदार, सुनील प्रधान , विक्रम सिंह ,चौधरी अजबसिंह आर्य, निरंकार आर्य, मा. रघुवीर सिंह , श्यामवीर सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment